झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, ली हार की नैतिक जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा है। सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसकी पुष्टि की।
झारखंड की 14 सीटों पर महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस ने सात लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इनमें से सिर्फ सिंहभूम की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की। अन्य छह सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।

More videos

See All