पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज: पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदानों को याद करते हैं।'
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई लोकतांत्रिक राष्ट्र जैसे युवा भारत, जल्द ही तानाशाही में बदल गए। जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर, आइए हम जवाहरलाल नेहरू जी के मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थानों के निर्माण में योगदान को याद करें, जिन्होंने 70 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को जीवित रखने में मदद की है।

More videos

See All