24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से पश्चिम बंगाल में फिर से जो हिंसा शुरू हुई है वह थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की रात तो महानगर से सटे उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई। उसका नाम चंदन साव (35 वर्ष) है। इससे पहले शुक्रवार की रात को नदिया के चाकदा में एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के लिए भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि राजनीतिक कारणों से हत्या की गई है यहा फिर अन्य किसी वजह से इसकी जांच की जा रही है।
वहीं भाजपा का कहना है कि साव एक समय तृणमूल का सक्रिय कार्यकर्ता था। वह तृणमूल को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया था जिसकी वजह से हत्या की गई है। बताते चलें कि बैरकपुर लोकसभा सीट के मतदान से पहले ही इस इलाके में हिंसा शुरू हो गई थी जो अब तक जारी है। इस सीट को भाजपा ने जीत लिया है। यही नहीं इस लोकसभा के अधीन भाटपड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी भाजपा को जीत मिली है। इस हत्या के बाद उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

More videos

See All