पिता के निधन पर कैलाश विजयवर्गीय को गले लगा भावुक हो गए शिवराज
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान के निधन के बाद रविवार को उनके घर अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े नेता पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय जब वहां पहुंचे तो शिवराज सिंह उन्हें गले लगाकर भावुक हो गए। सीएम कमलनाथ और मंत्री जयवर्धन सिंह शिवराज के घर सांत्वना देने पहुंचे।
शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान का उपचार के दौरान शनिवार को मुंबई में निधन हो गया था। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन पर भाजपा के अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार गृह ग्राम जैत में किया जाएगा।