जम्मू कश्मीर में अपना मुख्यमंत्री बनाना भाजपा का अगला लक्ष्य

संसदीय चुनाव में मिली भारी जीत के बाद उत्साहित भाजपा का अगला लक्ष्य विधानसभा चुनाव में अपना मुख्यमंत्री बनाना है। पार्टी का ध्यान जम्मू, लद्दाख पर अधिक रहेगा लेकिन कश्मीर को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पार्टी इसके लिए डिवीजन स्तर, जिला स्तर पर रणनीति बनाएगी। कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर में तीन संसदीय सीटें हासिल करने के बाद अब जम्मू कश्मीर में जादूई 44 के आंकड़ें को छूने के लिए रणनीति बनेगी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 87 सीटें है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 25 सीटें हासिल करके भाजपा ने इतिहास रच दिया था। विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा जाएगा और किसी के साथ भी गठजोड़ नहीं किया जाएगा।

More videos

See All