उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, रालोसपा के दो विधायक जदयू में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2019 की करारी हार से रालोसपा अध्यक्ष अभी उबरे भी नहीं थे कि रविवार को उन्हें एक और बड़ा झटका लगा। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधायक दल का नीतीश की पार्टी जदयू में विलय हो गया। पार्टी के दोनों विधायक ललन पवान और सुधांशु शेखर जदयू में शामिल हो गए।
इसके पहले दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विझय कुमार चौधरी को अपनी पार्टी का जदयू में विलय से संबंधित पत्र सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी का जदयू में विधिवत विलय हो गया। इसके साथ ही विधानसभा में रालोसपा का अस्तित्व खत्म हो गया। इस समय विधानसभा में रालोसपा के दो ही विधायक थे। 
वर्ष 2015 में रालोसपा ने एनडीए के बैनर तले विधानसभा का चुनाव लड़ा था और उसके दो विधायक चुनाव जीते थे। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से अलग होकर महगठबंधन में शामिल होने का फैसला किया था। पार्टी के दोनों विधायकों ने उपेंद्र का विरोध किया था। इसके बावजूद उपेंद्र कुशवाहा अपने दोनों विधायकों की नाराजगी मोल लते हुए महागठबंधन में शामिल हो गए। उस समय ये दोनों विधायक महागठबंधन में नहीं गए थे और उपेंद्र कुशवाहा से अलग होकर ललन पासवान के नेतृत्व में अलग गुट बना लिया था।

More videos

See All