NDA के 353 विजयी उम्मीदवारों में एकमात्र मुस्लिम चेहरा, जानें कौन हैं महबूब अली कैसर

लोकसभा चुनाव 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 353 सांसदों के इस बेड़े में एकमात्र मुस्लिम चेहरा महबूब अली कैसर का दिखेगा। उन्होंने बिहार की खगड़िया सीट से रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कैसर ने महाबठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी मुकेश साहनी को करीब ढाई लाख वोटों से मात दी। चौधरी महबूब अली कैसर को 5 लाख 10 हजार 193 मत प्राप्त हुआ। वहीं मुकेश सहनी को 2 लाख 61 हजार 623 मत मिला। महबूब अली ने खगड़िया सीट से 2014 में भी चुनाव जीता था।
खगड़िया सीट का समीकरण
माना जाता है कि खगड़िया संसदीय क्षेत्र में यादवों और मुस्लिमों की बड़ी संख्या है। इन्हीं का वोट निर्णायक साबित होता है। इन दोनों समुदायों के वोट को लेकर महागठबंधन प्रत्याशी अतिआत्मविश्वास में थे। खगड़िया से कृष्णा यादव का टिकट कटने से भी महागठबंधन कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। इसका फायदा महबूब अली को मिला। इसके अलावा एनडीए प्रत्याशी के बतौर वो इलाके के ब्राह्मण वोट को साधने में भी कामयाब रहे। उन्हें मुस्लिमों ने भी जमकर वोट किया।

More videos

See All