रमन सिंह का हमला, भूपेश सरकार को वित्तीय प्रबंधन की समझ नहीं

लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा नेता शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में दिल्ली गई प्रदेश भाजपा नेताओं में सभी नवनिर्वाचित 9 भाजपा सांसद तथा कुछ अन्य नेता भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर रमन सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के इस्तीफा देने की बात पर रमन सिंह ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी अब साफ हो चुकी है तो अगर ऐसे में राहुल गांधी इस्तीफा देंगे भी तो कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है। 

कांग्रेस के सभी आला नेताओं के इस्तीफे पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि यह सब एक दिखावा है, यह एक परिवारवाद है। कांग्रेस के इतिहास में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई अन्य व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। भूपेश बघेल ने एक दिन पहले ही रमन सिंह पर हमला करते हुए बोला था कि पूर्व की भाजपा सरकार राज्य का खजाना खाली करके गई है। बघेल के इस बयान पर पलटवार करते हुए रमन सिंह ने कहा कि पांच महीने में ही कांग्रेस सरकार को जनता ने पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है। 

More videos

See All