कांग्रेस में CM का ख्वाब देख रहे दिग्गजों को सबक दे गए Lok Sabha election के नतीजे

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की रिहर्सल माने जा रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की बुरी तरह हार से पार्टी दिग्गज सकते में हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के चक्कर में पार्टी को छह खेमों में बांटने वाले हरियाणा कांग्रेस के क्षत्रप न केवल अपने ही गढ़ में खुद हारे, बल्कि बेटे-बेटियों को भी नहीं जिता पाए। चार महीने बाद हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले ही हरियाणा कांग्रेस के नेता गुटबाजी से नहीं उबरे तो मुश्किलें और बढ़ेंगी।
लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेसियों को सिर जोड़ने की नसीहत दे गए हैं। मौजूदा हालात में कांग्रेस के लिए परीक्षा की घड़ी है। संसदीय चुनाव में सभी दिग्गजों की करारी हार के साथ ही विधानसभा चुनावों में जीते हलकों में भी कांग्रेसी दुर्ग ढह गया। कांग्रेस के रणनीतिकार लोकसभा चुनाव के नतीजों से खासे चिंतित हैं। अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहा तो कांग्रेस के लिए घातक होगा।

More videos

See All