चौटाला ने नहीं किया अशोक अरोड़ा का इस्तीफा मंजूर, बोले- एकजुट होकर लड़ें विधानसभा चुनाव

इंडियन नेशनल लोकदल की 2019 लोकसभा चुनाव में बुरी हार के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा द्वारा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को भेजा गया इस्तीफा नामंजूर हो गया है। चौटाला ने अशोक अरोड़ा को कहा है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव है, इसलिए पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़े। 
गौरतलब है कि इनेलो हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन उसके उम्मीदवार एक भी सीट पर जमानत बचाने में कामयाब नहीं हो सके। जबकि 2014 में इनेलो के दो सांसद बने थे। एक सांसद सिरसा सीट से चरणजीत सिंर रोडी थे जो इस बार जमानत नहीं बचा सके। दूसरे सांसद दुष्यंत चौटाला बने थे, जिन्हें पार्टी ने निष्काषित कर दिया था, उन्होंने खुद की पार्टी बनाई और चुनाव लड़ा।

More videos

See All