NDA संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए दिल्ली के सभी सांसद, हंसराज हंस का ऐसा रहा अंदाज

एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के सभी सातों सांसद भी पहुंचे। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से पहली बार सांसद चुने गए सूफी सिंगर हंसराज हंस भी पहुंचे। संसदीय हॉल में पहुंचे से पहले उन्होंने सीढि़यों को नमन किया। इसके बाद वे आगे बढ़े।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली सूफी गायक हंसराज हंस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुग्गन सिंह को 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से हराया है। हंस को कुल 848663 मत मिले। जबकि वोट फीसद 60.49 रहा।
वहीं नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई मीनाक्षी लेखी भी एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंची। वे इस दौरान काफी खुश नजर आ रहीं थी। लेखी दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी को दो लाख 56 हजार 504 मतों से विजेता घोषित हुई हैं।

More videos

See All