छठी बार जीते पर हैं सबसे गरीब सांसद, गुजरात से छह महिलाएं और दस नए चेहरे

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर चुने गए भाजपा सांसदों में छह महिला, 10 नए व 16 सांसद दुबारा चुने गए हैं। इनमें भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह पहली बार सांसद बने हैं, जबकि भरुच के मनसुख वसावा छठी बार सांसद चुने गए। नवसारी सांसद सी आर पाटिल अमीर सांसद हैं, जबकि छठी बार सांसद बने वसावा सबसे गरीब हैं।
भाजपा ने गुजरात में दस सांसदों के टिकट काट दिए थे, इसलिए इस बार गुजरात से दस नए चेहरे संसद में पहुंचे हैं। इनमें दो महिलाएं मेहसाणा से शारदा बेन पटेल व छोटा उदेपुर से गीता बेन राठवा शामिल हैं, जबकि भावनगर से भारतीबेन शियाल, जामनगर से पूनम माडम, वडोदरा से रंजन भट्ट दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। 

More videos

See All