माेदी आज एनडीए के नेता चुने जाएंगे, दीया कुमारी और हनुमान बेनीवाल बन सकते हैं मंत्री

एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदाें की शनिवार शाम बैठक हाेगी। इसमें पीएम नरेंद्र माेदी काे औपचारिक ताैर पर संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद नई सरकार गठित करने की औपचारिकताएं शुरू होंगी। एनडीए से पहले भाजपा सांसदाें की बैठक हाेगी।
अटकलें हैं कि माेदी 30 मई काे शपथ लेंगे। इस बीच, चर्चा है कि नए मंत्रिमंडल में राजस्थान से 5 सांसदों काे माैका मिल सकता है। 2014 में भी प्रदेश से 5 मंत्री थे। इस बार सबसे मजबूत चेहरा राजसमंद सांसद दीयाकुमारी व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का माना जा रहा है। जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह, चित्तौड़ सांसद सीपी जाेशी काे फिर माैका मिल सकता है।
इन सांसदों को मिल सकता है मोदी मंत्रिमंडल में मौका
दीया : मेवाड़ व महिला फैक्टर
प्रदेश की 3 महिला सांसदों में सबसे मजबूत चेहरा। मंत्री बनीं तो मेवाड़ के साथ जयपुर, सवाईमाधोपुर के सियासी समीकरण सधेंगे।
हनुमान : बड़ा जाट चेहरा
बेनीवाल को मंत्री बनाने का सियासी फायदा भाजपा को मिलेगा, क्योंकि भाजपा के पास लंबे असर से प्रदेश में कद्दावर जाट चेहरे नहीं है। 
राज्यवर्धन : मोदी के नजदीकियों में गिनती
राज्यवर्धनसिंह को मोदी के नजदीकियों में माना जाता है। पिछली एनडीए सरकार में इन्हें सूचना एवं प्रसारण जैसे अहम मंत्रालय के अलावा खेल मंत्रालय भी दिया गया। 
गजेंद्र : बड़ी सियासी जीत
सीएम गहलोत के बेटे को हराया। मोदी सरकार में कृषि मंत्रालय संभाला। कैबिनेट में जगह नहीं मिली तो प्रदेश संगठन में बड़ा पद मिलेगा।
जोशी : संघ का समर्थन
संघ के नजदीकी माने जाते हैं। प्रदेश में ब्राह्मणों का बड़ा चेहरा, जो घनश्याम तिवाड़ी की कमी पूरी कर सकते हैं। चित्तौड़गढ़ से दूसरी बार सांसद।

More videos

See All