अब पंडित सुखराम और वीरभद्र्र सिंह का दौर खत्म हो गया है। यह बात उन्हें समझ लेनी चाहिए और सोच समझकर ही बयानबाजी करनी चाहिए।
Result with molitics
https://www.molitics.in/election/resultजनता ने उनके पक्ष में वोट न कर उन्हें नकार दिया है। लोकसभा चुनाव में दिए जनादेश का सभी को सम्मान करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिमाचल में भाजपा को सबसे अधिक 69 फीसद मत प्रतिशत मिला है, जबकि कांग्रेस को मात्र 27 फीसद वोट शेयर मिला। भाजपा की लीड को देखा जाए तो आजतक के इतिहास में प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री ऐसी करिश्मा नहीं कर पाया है। जयराम ने भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय प्रदेश की जागरूक जनता को दिया, जिसने आज तक के इतिहास में कांग्रेस को सबसे करारी हार दी है। उन्होंने कहा कि अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कम बोला और अधिक सुना है। एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘राजनीति में मैं ही काफी हूं, पत्नी डॉ. साधना डॉक्टरी ही करेंगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को लीड मिली। मोदी ने पांच साल तक महिलाओं, गरीबों, पिछड़े वर्गों, किसानों व समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की। वहीं कांग्रेस पार्टी के करीब छह दशक के कार्यकाल में कुछ नहीं हो पाया।