अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें भाजपा पदाधिकारी

 राज्य में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद नेताओं से मिलने मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे़  मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया.  पार्टी पदाधिकारियों के बेहतर चुनाव प्रबंधन व समन्वय की सरहाना की़   उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि कुशल प्रबंधन व समन्वय से बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है़   
पूरे मन से एक-एक कार्यकर्ता लगे रहे़   मुख्यमंत्री ने आनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियाें में लग जाने को कहा़  मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि जिन विधानसभा में पार्टी का पिछड़ गयी है, उन्हें चिह्नित कर काम में लग जाये़ं  पार्टी पदाधिकारियों को इन क्षेत्रों में पूरी जवाबदेही के साथ लगना होगा़   मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी मौजूद थे़.

More videos

See All