रमन सिंह बोले- भूपेश जहां प्रचार करने गए वहां कांग्रेस हारी, अपने गढ़ को भी नहीं बचा पाए

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा के कमबैक से पार्टी में भारी जोश नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में इस बड़ी जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली बार 303 के आकंड़ों पर पहुंची है। वंशवाद की राजनीति को देश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। हर वर्ग का समर्थन नरेंद्र मोदी को मिला है। 

Read News- https://www.molitics.in/news/115631/narendra-modi-may-swear-in-as-pm-on-may-30
मुख्यमंत्री बघेल को जमकर घेरा

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश समेत देश के दूसरे हिस्से में जहां-जहां भूपेश बघेल के पांव पड़े वहां कांग्रेस की लुटिया डूब गई। अमेठी में राहुल को जीता नहीं पाए। भोपाल में दिग्विजय के साथ भी यही हुआ। लखनऊ गए और वहां भी हार मिली। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी हार दुर्ग से हुई जो खुद सीएम का गढ़ है। भूपेश बघेल की अपनी बूथ में, विधानसभा में कांग्रेस चुनाव हार गई। विधानसभा में 68 सीट जितने के बाद लोकसभा चुनाव में 66 विधानसभा में भाजपा को बढ़त मिली है। 
 

More videos

See All