बहिनजी चतुर खिलाड़ी, छोटे नेता को समेटा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बिना नाम लिए कहा कि बहिनजी चतुर खिलाड़ी हैं। उन्होंने गठबंधन करके अपनी सीटें तो शून्य से 10 कर लीं, पर छोटे खिलाड़ी का हश्र हमारे सामने है। इसका मंथन उनका विषय है। हमने प्रदेश में हिंसामुक्त चुनाव करके दिखा दिया।
भाजपा की सफलता का श्रेय योगी-मोदी सरकार की उपलब्धिां और कुशल चुनाव प्रबंधन रहा। सीएम के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की 146 योजनाओं को लागू करके विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को ध्वस्त कर दिया। पार्टी ने 51 फीसदी मत हासिल करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला लक्ष्य बखूबी हासिल किया। 

हमें जातिगत समीकरण के आधार पर समेटने का दावा करने वाला विपक्ष खुद सिमटकर रह गया। उनकी एक ही सोच थी कि जातियों का गठजोड़ करके किसी तरह से पीएम मोदी को हटाया जाए। 1.38 करोड़ पार्टी सदस्यों और लाखों कार्यकर्ताओं के बलबूते जन-जन तक पहुंचे। 376 छोटे-बड़े सम्मेलन करके सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।

More videos

See All