मोदी की नई कैबिनेट में NCR के सांसदों को मिलेगा प्रमोशन?

लोकसभा चुनाव में जिस तरह से दिल्ली और एनसीआर में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन करके अधिकांश सीटों पर कब्जा किया है, उससे माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में एनसीआर से चुने गए सांसदों को न सिर्फ मंत्रिपद मिल सकता है, बल्कि कुछ मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन भी किया जा सकता है। अकेले दिल्ली से ही दो या तीन सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए भी होगा, क्योंकि इस वर्ष ही हरियाणा में और अगले वर्ष की शुरुआत में ही दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं। 
मोदी की मौजूदा कैबिनेट में दिल्ली से सिर्फ डॉ. हर्षवर्धन ही कैबिनेट मिनिस्टर हैं। हालांकि विजय गोयल भी दिल्ली के ही हैं लेकिन चूंकि वे राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे, इसलिए उन्हें राजस्थान के कोटे से ही माना जाता रहा है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके गोयल इस बार भी मंत्रिपद के दावेदार हैं, क्योंकि उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया था। उधर डॉ. हर्षवर्धन के लिए कैबिनेट पद मिलना तय है। हालांकि बीजेपी सूत्रों का कहना है कि उन्हें लोकसभा स्पीकर बनाने पर भी विचार किया जा सकता है। 

दिल्ली से मंत्रिपद के तीसरे सबसे बड़े दावेदार मनोज तिवारी हैं। हालांकि वे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में पार्टी को यह तय करना होगा कि विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाए या उन्हें मंत्रिपद देकर उनकी जगह नया अध्यक्ष बनाया जाए। 

More videos

See All