आज तक के इतिहास में भाजपा की हरियाणा में सबसे बड़ी जीत, लाखों के अंतर से जीते हैं 9 उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा के अबतक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। हरियाणा बनने के बाद से 2019 तक हुए 14 लोकसभा चुनावों पर नजर दौड़ाए तो यह पार्टी का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इससे पहले 2014 में भाजपा ने 7 सीटें जीती थी, लेकिन 2019 में 10 में से 9 सीट जीतकर प्रदेश में भगवा फहरा दिया है। इससे भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलेगा, जो चंद महीनों बाद होने वाले हैं। 
इस बार के चुनाव में हरियाणा की सबसे बड़ी जीत करनाल लोकसभा के उम्मीदवार संजय भाटिया व फरीदाबाद लोकसभा के उम्मीदवार कृष्णपाल गुज्जर ने 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं भिवानी के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह ने 4 लाख से ज्यादा वोट से हासिल किए हैं। अम्बाला में रत्नलाल कटारिया, गुड़गांव में राव इंद्रजीत, हिसार में बृजेंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र में नायब सिंह सैनी और सिरसा में सुनीता दुग्गल ने 3 लाख से ज्यादा वोट लेकर जीत का परचम लहराया है। सबसे हॉट सीट मानी जा रही सोनीपत सीट पर रमेश कौशिक ने 1 लाख से ज्यादा वोट लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराया है। 

More videos

See All