दुष्यंत चौटाला ने की हार स्वीकार, बृजेंद्र सिंह को दी बधाई, रोहतक सीट पर अब भी मुकाबला

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 9 पर भाजपा की लगभग जीत तय हो गई है। हिसार सीट पर दुष्यंत चौटाला ने हार स्वीकर कर ली है। उन्होंने भाजपा के बृजेंद्र सिंह को बधाई दी है। अब सिर्फ रोहतक लोकसभा में पेंच फंसा हुआ है। वहां कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच जबरदस्त उतार-चढ़ाव चल रहा है। पल-पल समीकरण बदल रहे हैं। कभी कांगेस के दीपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं तो कभी भाजपा के अरविंद शर्मा आगे हो रहे हैं। 1 बजे के बाद भाजपा के अरविंद शर्मा ने बढ़त ले रखी है। वे 12 हजार 385 वोट से आगे चल रहे हैं। 

More videos

See All