विजय रूपाणी बोले, मोदी ताकतवर वैश्विक नेता; अमित शाह की चाणक्य नीति से मिल रही जीत

देश व गुजरात में रुझानों में भाजपा को मिल रहे प्रचंड बहुमत को गुजरात भाजपा ने धूम धड़ाके के साथ मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का मुंह मीठा कराया। रूपाणी ने कहा कि इस चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ताकतवर नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। अमित शाह की चाणक्य नीति से यह जीत मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महास‍चिव प्रियंका गांधी का नेतृत्व विफल रहा, इसलिए कांग्रेस उसका दोष ईवीएम पर डाल रही है।
देश की जनता ने प्रधानमंत्री कौन बने, किस नेता को देश की बागडोर सौंपी जाए, इस बात को सोचकर मतदान किया। मोदी जी को इसके लिए नमन। भाजपा अध्याक्ष अमित शाह ने पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है, उनके परिश्रम और चाणक्य नीति से ही भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। अमित शाह आज लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत बने हैं। गुजरात व राजस्थान ने एक बार फिर सभी सीटें भाजपा को दी है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, उसको भी नमन करता हूं।

More videos

See All