अमेठी से राहुल गांधी बहुत पीछे, स्मृति ईरानी साढ़े सात हजार वोटों से आगे

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष काफी पीछे चल रहे हैं। यहां से स्मृति ईरानी साढ़े सात हजार वोटों से आगे चल रही हैं। मुरादाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी ने मतगणना स्थल छोड़ा। मुस्कुराते निकले। शुरू से पिछड़ने के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी से काफी पीछे चल रहे है। फिरोजाबाद सीट पर सैफई परिवार की लड़ाई के बीच भाजपा को बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन 9217 वोटों से आगे चल रहे हैं। जादौन को अब तक 21822 वोट मिल चुके हैं, वहीं अक्षय यादव 12605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शिवपाल को अब तक 2673 वोट मिले हैं।  मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 25 हजार से ज्यादा वोटों आगे चल रही हैं। हेमा को अब तक 62038 वोट मिल चुके हैं, वहीं दूसरे नंबर पर रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह है। इन्हें अब तक 30878 वोट मिले हैं। 

More videos

See All