ओडिशा में लोस क्षेत्र में भाजपा तथा विधानसभा क्षेत्र में बीजद का दबदबा पुरी से संबित पात्राा पीछे

ओड़िशा में लोकसभा ए​वं विधानसभा सीट पर आज सुबह पूर्व निर्धारित समय सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई है। शुरूआती चरण में वैलेट वोटों की गिनती की गई है। शुरूआती रूझान में लोकसभा क्षेत्र में जहां भाजपा के उम्मीदवार दबदबा बनाए हुए हैं तो वहीं विधानसभा क्षेत्र में बीजू जनता दल ने अपना दबदबा बनाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक शुरूआती रूझान में लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के 4 उम्मीदवार तथा बीजू जनता दल के 3 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। उसी तरह से 29 विधानसभा क्षेत्र में बीजद 22 सीट पर, भाजपा 4 विधानसभा सीट पर जबकि कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। भुवनेश्वर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अपराजिता षडंगी, ढेंकानाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रूद्र नारायण पाणी, बलांगीर लोकसभा सीट से संगीता सिंहदेव आगे चल रही हैं तथा कोरापुट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयराम पांगी आगे चल रहे हैं। उसी तरह से बरहमपुर लोकसभा सीट से बीजद उम्मीदवार चन्द्रशेखर साहू, नवरंगपुर लोकसभा सीट पर बीजद उम्मीदवार रमेश माझी आगे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में 21 लोकसभा सीट पर 174 उम्मीदवार तथा 146 विधानसभा सीट पर 1127 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला होगा। कुल 63 मतदान केन्द्र में मतगणना शांति पूर्ण ढंग से चल रही है।

More videos

See All