सनी देयाल व हरसिमरत-सुखबीर आगे, कांग्रेस को 9, राजग को तीन सीटों पर बढ़त

Punjab Lok Sabha Elections 2019 के परिणाम के लिए इंतजार खत्‍म हो गया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा में यह आठ बजे शुरू हो गई। राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 21 स्थानों पर हो रही है। पंजाब में भाजपा गुरदासपुर सीट और शिअद फिरोजपुर व बठिंडा सीट पर आगे हैं। नौ सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है।
9:58 AM: जालंधर  लोकसभा सीट पर कांग्रेस के संतोख चौधरी 4880 वोटों से आगे चल रहे हैं।
9:52 AM: चंडीगढ़ सीट पर भाजपा की किरण खेर कांग्रेस के पवन बंसल से 2000 मतों से आगे हैं।
 
9:51 AM: फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. अमर सिंह आगे चल रहे हैं। मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस को 3971, शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 1378 और आप के बनदीप सिंह दूलो को 666 मिले हैं। 

9:44 AM: गुरदासपुर से भाजपा के सनी देयोल की बढ़त मजबूत होती दिख रही है। उनको 10502 की लीड मिली है। सनी देयोल को अब तक 27453 और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 16951 मत मिले हैं।

More videos

See All