योगी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी,हारे तो इन मंत्रियों की होगी छुट्टी!

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार 2017 में अपने गठन के बाद अपने पहले बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं। योगी सरकार में 46 सदस्य हैं, और इस तरह 14 रिक्तियां खाली हैं। उप्र के चार मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, और वे यदि जीतते हैं तो रिक्तियों की संख्या 18 हो जाएगी। लोकसभा चुनाव लड़ रहे मंत्रियों में महिला कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद), खादी ग्रामोद्योग, लघु उद्योग, हथकरघा मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर), पशुधन मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (आगरा) और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा (अंबेडकरनगर) शामिल हैं।

यदि ये मंत्री चुनाव हार गए तो भी इनकी छुट्टी हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का भविष्य भी इस चुनाव से तय होगा। अगर वह चंदौली से जीत जाते हैं तो उनका कद बढ़ा सकता है। हार उनके लिए भी खतरा बन सकती है।

More videos

See All