पूर्व राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया पर 2 और केस

पूर्व राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया के खिलाफ पुलिस ने 2 और एफआईआर दर्ज की हैं। ये एफआईआर हाल ही में अदालत के द्वारा दिए गए आदेशों के बाद दर्ज की गई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। दोनों एफआईआर में सरकारी कर्मचारियों समेत कई और आरोपी बनाए गए हैं। गुड़गांव गांव के ओमप्रकाश कटारिया की याचिका की सुनवाई करते हुए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरजौत कौर ने पूर्व राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया, लखीराम, सीता, राधेश्याम, बिच्ची, गिंदू, कमला, लालूराम, मुन्नी, बीएलओ महेंद्र सिंह, सेवानिवृत जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र सिंह कादियान के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे। आरोप है कि पूरे प्रकरण में देवेंद्र कादियान व बीएलओ महेंद्र सिंह ने पूर्व राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया से मिलीभगत करके फर्जी पते पर राशन कार्ड बनवाए व इन राशन कार्ड के आधार पर वोट बनवा ली गई।

More videos

See All