लोकसभा चुनाव 2019: भरूच लोकसभा सीट में 1989 से लगातार जीतती रही भाजपा

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में एक भरूच लोकसभा सीट भी है। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है क्योंकि 1989 से अभी तक यहां भाजपा लगातार जीतती आ रही है। यहां वर्तमान सांसद भाजपा के मनसुख भाई वसावा हैं। वसावा पिछली पांच बार से लगातार यहां के सांसद हैं।
गुजरात से आने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल पहली बार भरूच सीट से ही लोकसभा चुनाव जीतकर आए थे।  इस बार के चुनाव यानी आम चुनाव 2019 में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी मनसुख भाई वसावा के खिलाफ शेर खान पठान को मैदान पर उतारा है। अब देखना यह होगा कि 23 मई को आने वाले चुनाव परिणाम में भाजपा अपने किले को सुरक्षित रख पाएगी या कांग्रेस यहां बार फिर लंबे अरसे बाद अपना खाता खोलेगी।

More videos

See All