एग्जिट पोल में बंपर सीटें मिलने के रूझान पर भाजपा नेताओं में श्रेय लेने की मची होड़

लोकसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल से मध्य प्रदेश के भाजपा नेता उत्साहित हैं। अब भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि हम कम से कम 27 सीटें जीत रहे हैं। जीत की संभावना को देखकर श्रेय लेने की होड़ भी नेताओं में शुरू हो गई है।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय प्रदेश में सक्रिय थे ही, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे भी लंबे समय तक प्रदेश में डेरा डाले रहे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश में सबसे ज्यादा सभाएं कीं। प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी 29 अप्रैल का अपना चुनाव निपटाने के बाद प्रदेश में सक्रिय हुए। हालांकि संगठन नेताओं का मानना है कि प्रदेश के परिणामों में मात्र मोदी लहर का योगदान रहा है। जनता ने बिना प्रत्याशी देखे सिर्फ मोदी को वोट दिया है।
 

More videos

See All