कार्यकर्ताओं ने मेरा चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा : धर्मबीर

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सांसद धर्मबीर सिंह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। दादरी में आयोजित बैठक में धर्मबीर सिंह ने धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता व कार्यकर्ताओं ने मिलकर मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल 23 मई को पक्का मिलेगा। जिसके बाद आगामी पांच वर्ष के दौरान क्षेत्र में विकास का ढांचा तैयार किया जाएगा। इस दौरान धर्मबीर सिंह ने विकास के लिए कार्यकर्ताओं से खाका भी मांगा।
धर्मबीर सिंह चरखी दादरी में सरस्वती वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस तरीके से भाजपा का साथ दिया है, जीत बड़े अंतर होनी निश्चित है। आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से कैसे कार्य पूरा करवाया जाए, कैसा विकास हो व मुख्य समस्याएं क्या हैं इस बारे में फीड बैक लिया। उन्होंने कहा कि फीड बैक द्वारा क्षेत्र में विकास का ढांचा तैयार किया जाएगा। धर्मबीर सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए विपक्षियों के साथ-साथ जनता व प्रशासन का भी धन्यवाद किया।

More videos

See All