शीला दीक्षित की हार-जीत पर टिकी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान

लोकसभा चुनाव के परिणाम पर प्रदेश कांग्रेस का भी भविष्य टिका हुआ है। खासकर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का पद पर बने रहने को लेकर कयास अभी से लगने लगे हैं। अगर वह नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा सीट जीत जाती हैं, तो उनका पद पर बने रहना तय माना जा रहा है। उनकी हार पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान में बदलाव के भी संकेत मिलने लगे हैं। कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने के मूड में दिख रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भले पार्टी 'आप' के साथ गठबंधन पर विचार कर रही थी, लेकिन विधानसभा का मुद्दा अलग है, इसलिए पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। 

More videos

See All