जम्मू-कश्मीर में छह सीटों पर कांटे की टक्कर

 17वें संसदीय चुनाव रविवार को संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल ने जम्मू कश्मीर में नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हालांकि, वे एग्जिट पोल को सही नहीं मान रहे और इससे अधिक सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। कुल मिलाकर मुकाबला कांटे का है।
जम्मू कश्मीर में कुल छह सीटें हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने ऊधमपुर-डोडा, जम्मू-पुंछ और लद्दाख सीटें जीती थीं, जबकि पीडीपी ने बारामुला, श्रीनगर और अनंतनाग सीटें जीती थी। इस बार के एग्जिट पोल में एक चैनल ने भाजपा और कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को तीन-तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है तो दूसरे ने कांग्रेस को एक, भाजपा को तीन और नेशनल कांफ्रेंस को एक सीट का अनुमान जताया है। जम्मू संभाग की दोनों सीटों जम्मू-पुंछ और ऊधमपुर-डोडा पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। इन सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने भी कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया था, लेकिन दोनों ही सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। एग्जिट पोल में भी दोनों ही सीटें भाजपा के पक्ष में जाती नजर आ रही हैं, लेकिन लद्दाख की सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

More videos

See All