भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के शिवराज, कहा- प्रदेश को बंगाल बनाने पर तुली कांग्रेस

 मतदान के बाद रविवार को सांवेर विधानसभा के पालिया गांव में कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंवर की हत्या के बाद ट्वीट कर मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांवेर के कांग्रेस विधायक तुलसी सिलावट को चेतावनी दी कि वो हिंसा और हत्याओं को खेल मध्य प्रदेश की धरती पर न शुरू करें।
मध्यप्रदेश हमेशा से ही शांति का टापू रहा है। ऐसे में जो भी लोग इस हत्या में शामिल हैं, उन्हें पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। अगर ऐसा नहीं होगा तो भाजपा प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। चौहान ने सोमवार को घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उधर, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

More videos

See All