खट्‌टर बोले- 10 सीटें जीतेंगे, हुड्‌डा का 5 का अनुमान, अभय बोले- 23 तक इंतजार तो करो

एग्जिट पोल के अनुमान के बाद भाजपा गदगद है और हरियाणा में सभी 10 सीटें जीतने का दम भर रही है। वहीं, कांग्रेस 4-5 सीटाें पर जीत दर्ज करने की बात कह रही है। इधर, इनेलो 23 तक इंतजार करने की बात कह रही है। प्रदेशा में लोकसभा की 10 सीटें हैं और अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन करने के लिए आज रोहतक में बैठक बुला ली है। रोहतक में आज पार्टी के सभी दिग्गज जुटेंगे, जहां दिनभर चुनावों में पार्टी की स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। लोकसभा की सभी सीटों पर सीटवार चर्चा होगी। कहीं न कहीं पार्टी आगामी अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अगली रणनीति तैयार करेगी। 
भाजपा आज रोहतक में लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन करेगी। कहां पर कमजोरी रही, कहां मजबूती रही। किस तरह की चूक हुई और कहां हमने बेहतरीन प्रयास किए हैं। सभी तरह के आंकड़े आज जुटाए जाएंगे। लोकसभा चुनावों पर गहन मंथन के साथ दिमाग में मिशन-2019 विधानसभा चुनाव रहेगा।

More videos

See All