कांग्रेस के पुराने साथी पूर्व विधायक भंवर बलाई की अंतिम यात्रा में पहुचे मुख्यमंत्री

पूर्व विधायक और कांग्रेस के अपने पुराने साथी भंवर बलाई को अंतिम विदाई देने के लिए सूबे के मुखिया अशोक गहलोत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उनके साथ ही उनके पुत्र व जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत भी जोधपुर आए और पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व विधायक बलाई की अर्थी को कंधा भी दिया। इसके अलावा गहलोत पूर्व सीजे मगराज कल्ला के तीये की बैठक में भी पहुचें।
दिल्ली से जयपुर जाने के कार्यक्रम को निरस्त कर अशोक गहलोत जोधपुर आये।बलाई के निधन की सूचना मिलते ही गहलोत ने जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया और विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेे।इसके बाद वे पूर्व विधायक भंवर बलाई के घर गए और वहां उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कांग्रेस का चरखा अंकित तिरंगा , पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देकर ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत भी उनके साथ ही रहे।
 
बता दे कि पूर्व विधायक भंवर बलाई का शुक्रवार को निधन हो गया था। वे 69 वर्ष के थे। सूरसागर से विधायक रह चुके भंवर बलाई को कांग्रेस की राजनीति में गहलोत का करीबी माना जाता रहा है। बलाई बारह वर्ष तक जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। बलाई 1998 से 2003 तक सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। गत विधानसभा चुनाव में उन्होंने भोपालगढ़ से चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए। उनकी पत्नी दुर्गा देवी भी जोधपुर की जिला प्रमुख रह चुकी है, और पुत्र भी निगम पार्षद रह चुके हैं। मगराज कल्ला की तीये की बैठक में भी शरीक हुए मुख्यमंत्री।
अशोक गहलोत अपने व्यस्ततम दौरे के बीच राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मगराज कल्ला के निधन के बाद उनकी तीये बैठक में पहुंचे। जहां उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना दी ।मगराज कल्ला सूरसागर से भाजपा के विधायक सूर्यकांता व्यास के भाई हैं ।इस मौके पर अशोक गहलोत , वैभव गहलोत ,बद्रीराम जाखड़ ,समेत कोंग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

More videos

See All