राजस्थान सहित 10 राज्यों में कांग्रेस के लिए पायलट ने किया चुनाव प्रचार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर 10 राज्यों में प्रचार किया। सबसे अधिक राजस्थान में 103 रैली, रोड शो किया। इसके अलावा पायलट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, असम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 25 चुनावी सभाएं और रोड शो किया है
पायलट ने राजस्थान के लगभग सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। प्रदेश के प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ताकत लगा दी। चुनावी सभाओं से लेकर रोड शो तक किया, लेकिन अजमेर, दौसा और टोंक सीट पर सबसे अधिक फोकस किया। इस बीच पायलट उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, असम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी चुनाव प्रचार करते रहे। छह मई को जैसे ही राजस्थान में वोट पड़ गया।
उसके बाद उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतर गए। आठ से 15 मई के बीच में पायलट ने इन राज्यों में 14 चुनावी सभाएं और रोड शो किया। सचिन पायलट कांग्रेस के उन स्टार प्रचारकों में शामिल हो गए हैं, जिनकी डिमांड देश में सबसे अधिक रही। खासकर दूसरे राज्यों में युवाओं  में पायलट को लेकर सबसे अधिक क्रेज रही।

More videos

See All