ब्यास नदी में गिरी स्कॉर्पियो, दिल्ली से कुल्लू वोट डालने जा रहे थे दंपती

मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर विंद्राबणी के समीप रविवार सुबह स्कॉर्पियो गाड़ी के ब्यास नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस थाना सदर ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रकाश चंद्र बोध 42 निवासी कलेहली शारबाई जिला कुल्लू अपनी पत्नी सुनीता 37 के साथ दिल्ली से कुल्लू वोट डालने जा रहे थे। सुबह पांच बजे स्कार्पियो गाड़ी विंद्राबणी के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई।
स्थानीय लोगों को स्कॉर्पियो ब्यास में गिरने का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने प्रकाश व उनकी पत्नी को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने प्रकाश चंद्र बोध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने स्कार्पियों के ब्यास नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है। 

More videos

See All