झारखंड तीन सीटों पर आज वोटिंग, दोनों महागठबंधन में इस बार तगड़ी टक्कर

झारखंड की जिन तीन सीटों पर रविवार को चुनाव होना है, उनमें से दो सीटें राजहमल और दुमका क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास हैं, वहीं गोड्डा भाजपा के पास है। राज्य में दोनों महागठबंधन अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।  
दुमका में आदिवासी समाज के लोगों का बोलबाला रहा है। इनमें मुंडा, कोड़ा, सोरेन प्रमुख रहे हैं। 1989 से यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ के तौर पर देखी जाती है। 1998 और 1999 में बाबूलाल मरांडी की जीत के बाद जेएमएम के शिबू सोरेन यहां से लगातार जीतते चले आ रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद शिबू सोरेन ने भाजपा के सुनील सोरेन को हराया था। 2009 में भी शिबू सोरेन ने भाजपा के सुनील सोरेन को हरा चुके हैं। शिबू सोरेन एक बार फिर से यहां से ताल ठोक रहे हैं और उनके मुकाबले भाजपा ने फिर से पिछले दो बार से हारते आ रहे सुनील सोरेन को उतारा है। 

More videos

See All