बसईदारापुर हत्याकांड के आरोपितों की भाषा रोहिंग्या की तरह, दिल्ली में लागू हो NRC: भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर लागू करने की मांग की है। तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अगर भयमुक्त जीवन जीना है तो जल्द से जल्द राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि जिस तरह की भाषा रोहिंग्या बोलते हैं, उसी तरह की भाषा आरोपित बोल रहे थे। दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहे इस तरह के लोगों को बाहर निकालने के लिए एनआरसी बहुत जरूरी है।
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मोती नगर के बसईदारापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजधानी में हुई इस घटना के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। गुंडाराज की जगह हमारे समाज में नहीं है। इस क्रूर घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। दिल्ली भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है। जब तक आरोपितों को सजा नहीं मिलती तब तक दिल्ली प्रदेश भाजपा संघर्ष करती रहेगी।

More videos

See All