हिमाचल की चार सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

 हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा कुल चारों सीटों पर रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इन सीटों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, यहां मुख्य मुकाबला आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहता आया है, मगर इस बार बसपा ने भी चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
शिमला में मुकाबला भाजपा के सुरेश कश्यप और कांग्रेस के कर्नल धनी राम शांडिल के बीच है। कभी कांग्रेस की रही इस सीट पर पिछली दो बार से भाजपा जीत दर्ज कर रही है। यहां दो पूर्व फौजी मैदान में हैं। भाजपा ने सुरेश कश्यप को टिकट दिया है, जो पच्छाद से विधायक हैं। कांग्रेस ने सोलन निवासी धनी राम शांडिल को मैदान में उतारा है। शांडिल पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री थे व पहले सांसद भी रह चुके हैं। शिमला में छह प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में भविष्‍य आजमां रहे हैं।

More videos

See All