टाइम के 'डिवाइडर इन चीफ' कवर पर पीएम मोदी बोले- वो 'कलम' पाकिस्तानी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टाइम पत्रिका में छपी कवर स्टोरी को लेकर जवाब दिया है। पत्रिका ने 20 मई, 2019 के अंतरराष्ट्रीय संस्करण में उन्हें डिवाइडर इन चीफ (फूट डालने वालों का मुखिया) बताया था। जिसपर उनका कहना है कि इसे लिखने वाला पत्रकार पाकिस्तानी है। जो इसकी विश्वसनीयता के लिए पर्याप्त है। इस लेख के बाद विपक्ष को प्रधानमंत्री पर हमला करने का एक मौका मिल गया था। 
विवादित लेख पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'टाइम मैग्जीन विदेशी है। कहा जा रहा है कि उसका लेखक पाकिस्तानी राजनीतिक परिवार से आता है। यह उसकी विश्वसनीयता के लिए पर्याप्त है।' इस पत्रिका में यह भी पूछा गया था कि क्या भारत उन्हें और पांच सालों के लिए सत्ता सौंप सकता है। प्रधानमंत्री पर यह विवादित कवर स्टोरी आतिश तासीर नाम के पत्रकार ने की थी। 

जिन्होंने अपने लेख में लिखा था, 'दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र पहले से कहीं अधिक विभाजित हो गया है।' उन्होंने इसके लिए भीड़ हत्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ की नियुक्ति और मालेगांव धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने जैसे उदाहरण दिए थे। इस लेख में विपक्ष की भी आलोचना की गई थी।

More videos

See All