कांग्रेस का हर बड़ा नेता हार रहा है चुनाव : नायब सैनी

राज्यमंत्री एवं कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा 10 की 10 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगी। कांग्रेस के बड़े नेता चाहे वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हो या कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर दोनों चुनाव हार रहे हैं। नायब सैनी शुक्रवार देर सायं ढांड रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
नायब सैनी ने कहा कि इन चुनावों में साबित हो गया है कि इनेलो व जजपा कांग्रेस की ए व बी टीम हैं और कुरुक्षेत्र की जागरूक जनता ने कांग्रेस, इनेलो एवं जजपा को चुनाव में उसकी औकात दिखा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के बयान कि संदिग्ध ईवीएम वाहन में आग लगा दो, पर सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता हार रहे हैं। इस कारण वह लोगों की भावनाओं को भड़का रहे हैं। 

More videos

See All