भाजपा के विपुल चौधरी की कांग्रेसी नेताओं से गुपचुप बैठक

लोकसभा के चुनाव परिणाम अब आने ही वाले हैं, ऐसे में गुरुवार को मेहसाणा दूधसागर डेयरी के पूर्व अध्यक्ष विपुल चौधरी ने डेयरी के गेस्ट हाउस में कांग्रेसी नेताओं से गुपचुप बैठक की। इससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोग यही मान रहे हैं कि विपुल चौधरी बहुत ही जल्द कांग्रेस में प्रवेश करेंगे।
मेहसाणा में ठाकोर समाज के सामूहिक विवाह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष अमित चावड़ा, पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, जगदीश ठाकोर, आशा बेन ठाकोर, मोघजी भाई चौधरी, विधायक बलदेवजी ठाकोर, विधायक भरत जी, ए.जे. पटेल मेहसाणा दूध सागर डेयरी पहुंचकर डेयरी के पूर्व अध्यक्ष विपुल चौधरी से मिले। इससे यहां की राजनीति गर्म हो गई है।
कहा जा रहा है कि अपनी राजनीतिक ताकत बताने के लिए विपुल चौधरी ठाकोर कार्ड खेल रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के समय अल्पेश ठाकोर का कांग्रेस से इस्तीफे के दौरान डेयरी के वाइस चेयरमैन मोघजीभाई ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस का समर्थन किया था।

More videos

See All