हुड्डा बोले, हरियाणा जलाने वालों से लेंगे हर हाल में हिसाब

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिन्होंने प्रदेश में भाईचारा खराब किया और तीन बार जिनकी वजह से हरियाणा जला है, ऐसे लोगों से हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी की सरकार काम शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने प्रदेश में जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है, उनको जनता चुनाव में सबक देगी।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि सोनीपत व रोहतक समेत कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा उम्मीद है कि इस बार 2009 का इतिहास दोहराया जाए। ये भी संभव है कि इस बार दस की सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कराए। इस दौरान हुड्डा इशारों ही इशारों पर हरियाणा कांग्रेस के प्रधान अशोक तंवर को भी निशाने पर लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में संगठन की कमी खली।

More videos

See All