प्रदेश की जनता का कानून-व्यवस्था पर से भराेसा उठा : जयहिंद

आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुए हमले पर कहा कि शाह जहां पर भी जाते हैं, वहीं पर दंगे कराते हैं। जयहिंद ने खट्टर सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता का कानून व सरकार से पूरी तरह विश्वास उठ चुका है। जयहिंद बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा की बेटी से शिमला में हुए दुष्कर्म को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की सरकारें आंखें बंद कर बैठी हैं।

More videos

See All