गोरखपुर योगी का गढ़, दावा पेश करने का अधिकार किसी को नहीं : रविकिशन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी गोरखपुर से भोजपुरी सिनेमा के कलाकार रविकिशन को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने किसी भी दल से किसी तरह की चुनौती से इंकार किया है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र योगी और भाजपा का गढ़ है, और यहां से किसी को भी अधिकार नहीं कि वह अपना दावा प्रस्तुत करे।
रविकिशन ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में 2018 के उपचुनाव में गोरखपुर में हुई भाजपा की हार के सवाल पर कहा, 'उस समय का आज लोग पश्चाताप कर रहे हैं। कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में थे। उस समय सोच रहे थे कि हमारी सरकार है। चुनाव तो जीत ही जाएंगे। यही भारी पड़ा। लोगों ने उपचुनाव को हलके में लिया था। अब लोगों ने मोदी को एक बार फिर से लाने की ठान ली है। यहां गठबन्धन अब परास्त हो गया है। जातीय गणित, विकास के आगे ध्वस्त है। सबको बुनियादी सुविधाएं मिली हैं। लोग सजग हैं। कह रहे हैं कि मोदी को जिताना है। यह प्रधानी का चुनाव नहीं है। लोग दबा कर मोदी को चुनाव जीताएंगे।'

More videos

See All