जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

राज्य में संसदीय चुनाव संपन्न होने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मौसम की चुनौतियों का सामना करने वाले जम्मू कश्मीर में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने के आसार हैं। इस दौरान मौसम खुशगवार रहता है।
वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुए थे। भले ही चुनाव आयोग ने अभी विधानसभा चुनाव करवाने के संबंध में कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन पूरे आसार हैं कि बाबा अमरनाथ यात्रा संपन्न होने के बाद चुनाव करवाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। राज्य में 45 दिन की बाबा अमरनाथ यात्रा मध्य जुलाई में संपन्न होगी। ऐसे हालात में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

More videos

See All