नंबर-2 की लड़ाई, कांग्रेस का असली टारगेट विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर खुश नजर आते दिख रहे हैं कांग्रेसी। वे मान रहे हैं कि इस चुनाव में पार्टी का खाता खुलने जा रहा है। कांग्रेसी नेता मान रहे हैं कि इस चुनाव में पार्टी अगर दूसरे नंबर पर आई तो उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इस आधार पर विधानसभा चुनाव में उनको जबर्दस्त लाभ मिलने की संभावना है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 प्रतिशत वोट मिले थे। निगम चुनाव में उसका प्रतिशत 21 हो गया था। कांग्रेस नेता आलाकमान के इस निर्णय से भी संतुष्ट हैं कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं किया। 
कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव की थकान उतार चुके हैं। अब वह अपने कार्यालयों में बैठकर या अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव के संभावित नतीजों पर माथापच्ची कर रहे हैं। कांग्रेसी दावा कर रहे हैं दिल्ली में सालों से चल रहा ‘सूखा’ इस बार खत्म होने जा रहा है। उनका कहना है कि इस बार पार्टी का खाता जरूर खुलेगा। पार्टी को कितनी सीट मिलेगी, उसको लेकर अलग-अलग कयास हैं, लेकिन सभी आश्वस्त हैं कि पार्टी इस चुनाव में दमदार प्रदर्शन करने जा रही है। असल में कांग्रेस नेता मान रहे हैं कि पार्टी का इस चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ने जा रहा है, जो आगामी चुनाव में उसके लिए लाभकारी होगा।

More videos

See All