राहुल गांधी से एक ही मांग कि वे घोषणा करें सीएम को हटाया जाता है : जावड़ेकर

थानागाजी गैंग रेप को लेकर भाजपा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे पर अड़ गई है। भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस मुद्दे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को थानागाजी पहुंच रहे हैं, हमारी उनसे एक ही मांग है कि वे यहां आते ही यह घोषणा करें कि सीएम को हटाया जाता है।
जावड़ेकर बोले…राजस्थान के अलवर में हुई घटना ने पूरे देश के मन को विचलित किया है। एक दलित महिला के साथ हुए इस तरह के जघन्य अपराध पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुंह नहीं खोलते हैं, यह शर्म की बात है। जावड़ेकर ने पूछा कि इस घटना को दबाने के लिए आखिर किसने कहा था, देश की जनता यह जानना चाहती है।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना को किसके आदेश पर छुपाया गया। आखिर इस पर कार्रवाई करने के बजाय 6 दिन तक क्यूं रोक कर रखा गया। जावड़ेकर बोले…अशोक गहलोत जी आप इस राज्य के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री भी हैं, आपको इस्तीफा देना ही पड़ेगा। जावड़ेकर ने कहा कि प्रदेश सरकार में पिछले चार महीनों में अनुसूचित जाति पर अत्याचार के 34 मामले सामने आ चुके हैं। इनके अलावा महिलाओं पर अत्याचार के 64 केस दर्ज हो चुके हैं।

More videos

See All