अडाणी पावर प्लांट को लेकर बाबूलाल ने भाजपा पर साधा निशाना

झाविमो सुप्रीमो सह सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गोड्डा के पथरगामा प्रखंड के कुमरसी और बरमसिया मैदान में दो अलग अलग चुनावी सभाओं को संबोधित कर महागठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि संताल परगना में रैयतों की जमीन को सरकार ने अडाणी के हाथों लुटवाने का काम किया है। जनता सरकार को कभी माफ नहीं कर सकती।
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है। पूरे देश से भाजपा का सफाया होने वाला है। मोदी सरकार का जाना तय है। मोदी सरकार ने पांच साल में देश को रसातल पर पहुंचा दिया है। वर्तमान में बीते 45 वर्षों से बेरोजगारी सबसे खतरनाक स्तर पर है। जीडीपी नीचे गिर गया। नोटबंदी और जीएसटी से छोटे कारोबारी तबाह हुए। गांवों में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई। सरकार जनता को राष्ट्रवाद और देशभक्ति का पाठ पढ़ा रही है। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने कहा था देश के 2 करोड़ों नौजवानों को हर साल नौकरी देंगे। 

More videos

See All