करो या मरो के जज्बे से लड़ा भाजपा ने लोकसभा चुनाव, खास लक्ष्‍य पर है निगाह

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रदेश के करीब 70 फीसद मतदाता 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर चुके हैं। अब सभी की नजरें 23 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैैं, लेकिन राज्य में विभिन्न पार्टियों द्वारा लड़ी गई चुनावी लड़ाई पर तर्क-वितर्क का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा ने  हरियाणा में करो या मरो के जज्बे के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा है।
प्रदेश में इस समय भाजपा की सात लोकसभा सीटें हैं। एक-एक सीट की लड़ाई लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की टीम को हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने का टारगेट दिया था। टीम मनोहर इस टारगेट को हासिल करने में पूरी ताकत लगा दी। उसका खास फोकस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ फतेह करने पर रहा।

More videos

See All